शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उत्तर प्रदेश: बाढ़ और बारिश से फसल नुकसान की भरपाई के लिए 16.26 लाख किसानों को 585 करोड़ रुपए का मुआवजा

उत्तर प्रदेश में बाढ़ और बारिश से जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई, उन्हें 535 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया। साथ ही आग लगने की घटनाओं से बचाव के भी होंगे पुख्ता इंतज़ाम के भी निर्देश दिए गए हैं।

· · 2 मिनट

उत्तर प्रदेश: बाढ़ और बारिश से फसल नुकसान की भरपाई के लिए 16.26 लाख किसानों को 585 करोड़ रुपए का मुआवजा

बाढ़ और बारिश से नुकसान उठाने वाले किसानों को राहत देने के लिए के लिए प्रदेश सरकार ने मुआवजा दिया है। इस मुआवजे का 16 लाख 26 हजार किसानों को लाभ हुआ है।

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए किसानों को 585 करोड़ रुपए की मदद दी गई है। ग्राम्य विकास, पंचायती राज और राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सितंबर, अक्टूबर 2021 और फिर जनवरी 2022 में तेज बारिश और बाढ़ के कारण फसलों के नुकसान की सूचना मिली थी। इसके लिए कृषि और राजस्व विभाग द्वारा गहन सर्वेक्षण कराया गया और पात्र पाए गए 16,26,225 किसानों को राज्य आपदा राहत कोष से 585.95 करोड़ की राशि बतौर मुआवजा सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई।

जनवरी, 2022 से देश के कई राज्यों में जारी बारिश, ओलावृष्टि के चलते दलहनी, तिलहनी और और सब्जी वर्गीय फसलों को भारी नुकसान हुआ था। उत्तर प्रदेश में आगरा बेल्ट में सरसों और आलू का भारी नुकसान हुआ तो बुंदेलखंड रीजन में बांदा, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन मटर, चना मसूर के साथ सरसों को भारी नुकसान हुआ।

358780-357326-heavy-rains-and-hailstorm-cause-heavy-damage-to-pulses-crops-in-bundelkhand-scaled
358780-357326-heavy-rains-and-hailstorm-cause-heavy-damage-to-pulses-crops-in-bundelkhand-scaled

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों को राहत देने के इस प्रयास की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री निर्देश दिए हैं कि एक भी प्रभावित किसान मुआवजा से वंचित न रहे।

इससे पहले उत्तर प्रदेश में सितंबर-अक्टूबर में आयी बाढ़ के चलते नुकसान उठाने वाले किसानों के आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के तहत 535 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। सितंबर के 17-19 अक्टूबर को हुई भारी बारिश में धान, मक्का, अगैती आलू और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। इस वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा नुकसान पूर्वांचल के जिलों में हुआ है। राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक सरकार ने किसानों की भरपाई के लिए अब तक 535 करोड़ रुपए रुपए जारी किए थे, इससे करीब 15 लाख किसानों को फायदा होगा।

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के मुताबिक बारिश और बाढ़ से कम से 10-15 फीसदी नुकसान हुआ है। इसके अलावा जो बारिश-बाढ़ में भीगने से फसल उत्पादन की गुणवत्ता भी खराब हुई है।

आग लगने की घटनाओं से बचाव के भी होंगे पुख्ता इंतज़ाम

गर्मी के मौसम में हर साल खड़ी फसल में आग लगने की घटनाएं होजी हैं। गेहूं की फसल जलने की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने सतर्कता के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पहले की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए। फसल बीमा योजना से कवर किसानों के अलावा यदि किसी किसान की फसल बिजली के तार गिरने/आग लगने से जलती है तो उसे भी मंडी समिति के माध्यम से नियमानुसार मुआवजा दिया जाए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी तहसीलों में फायर टेंडर की सुविधा उपलब्ध के काम को तेज करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि फायर टेंडर के लिए ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 15 मिनट और शहरी क्षेत्र में अधिकतम 07 मिनट का रेस्पॉन्स टाइम सुनिश्चित किया जाए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख