शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लागत निकालने के लिए यात्री किराये बढाए रेलवे: कैग

· · 1 मिनट

लागत निकालने के लिए यात्री किराये बढाए रेलवे: कैग

नई दिल्ली (भाषा)। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने रेलवे से यात्री किरायों में बढ़ोत्तरी करने और रियायती पास में कटौती करने का सुझाव दिया है। कैग का मानना है कि रेलवे को अपनी परिचालन लागत निकालने के लिए चरणबद्ध तरीके से यात्री किराये में बढ़ोतरी करनी चाहिए।

कैग की संसद में पेश ताजा रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘रेलवे को यात्री और कोच की अन्य दरों को नए सिरे से तय करना चाहिए जिससे उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की परिचालन की लागत निकाली जा सके। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों के यात्रियों के लिए रियायती पास में भी कटौती किए जाने की जरुरत है।” इसके साथ ही कैग ने रेलवे द्वारा उत्पादकता में सुधार की भी वकालत की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ साल से रेलवे की उत्पादकता में लगातार गिरावट आ रही है। इसके अलावा रेलवे को लेखे में वर्गीकरण में गड़बड़ी पर भी अंकुश लगाना चाहिए।

वर्ष 2010-11 से 2014-15 के दौरान लेखे में वर्गीकरण में खामी और गलतियों के 560 मामले आए। यह गड़बड़ी 3,548.95 करोड़ रुपए की थी, जिसे रेलवे ने स्वीकार भी किया है। कैग के आडिट के अनुसार इन 560 मामलों में से 426 मामले 3,031.36 करोड़ रुपए के हैं जो छह जोनल रेलवे से संबंधित हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख