शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अमेठी: राहुल गांधी लापता, ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम

· · 1 मिनट

अमेठी: राहुल गांधी लापता, ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम

अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी से सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें उनके गढ़ में ही कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब छह माह से अमेठी नहीं आने पर उन्हें लापता दिखाते हुए गौरीगंज में पोस्टर लगा दिए गए हैं। पोस्टर में उनकी जानकारी देने वालों को उचित इनाम देने की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें:- यूपी में कर्ज़माफी की राह देख रहे किसानों के लिए खुशखबरी, 17 अगस्त से कैंप शुरू

अमेठी के कांग्रेस कार्यालय के सामने लगाए गए पोस्टर में लिखा है, ‘माननीय सांसद श्री राहुल गांधी अमेठी से लापता हैं। जिसके कारण सांसद द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्य इनके कार्यकाल में ठप हैं।’ पोस्टर में लिखा गया है कि राहुल गांधी के व्यवहार से अमेठी की आम जनता ठगा हुआ और अपमानित महसूस कर रही है। आपको बता दें कि राहुल गांधी पिछले 6 महीने से अमेठी नहीं गए हैं।

ये भी पढ़ें:- कन्नौज : रात भर नहीं सोये डीएम साहब, सुबह एक दिव्यांग को दिया रक्षाबंधन का उपहार

इस बारे में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा ने कहा, “यह आरएसएस और बीजेपी के लोगों द्वारा राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश है।” उन्होंने कहा, “राहुल गांधी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, ऐसे में वह हर समय अमेठी में उपलब्ध नहीं रह सकते।”

ये भी पढ़ें:- यूपी के किसान ने कर्जमाफी का लाभ लेने से किया इनकार, पीएम और सीएम से की अनोखी अपील, जिसे सुन आप भी कहेंगे वाह

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख