शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह का निधन

· · 1 मिनट

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह का निधन

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान (61 साल) का रविवार सुबह 4:40 बजे निधन हो गया। सिंह का लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में लम्बे समय से फेफड़े में संक्रमण और डेंगू का इलाज चल रहा था।

पीजीआई से मुन्ना सिंह का पार्थिव शरीर प्रदेश पार्टी कार्यालय में लाया गया, जिसके बाद लखनऊ के हजरतगंज इलाके के रालोद मुख्यालय पर उनके अंतिम दर्शन के लिए कुछ समय तक रखा गया। मुन्ना सिंह चौहान फैजाबाद जिले के सोहावल तहसील के महोली गाँव के रहने वाले थे। 5 सितम्बर 1955 को सिंह का जन्म हुआ था। साल 2005-06 में समाजवादी पार्टी सरकार में सिंचाई मंत्री भी रह चुके है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुन्ना सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि “चौहान एक वरिष्ठ नेता थे। एक लोकप्रिय नेता को खो दिया ।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख