शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

राज्यसभा में उठा आगरा में खारे पानी का मुद्दा

· · 1 मिनट

राज्यसभा में उठा आगरा में खारे पानी का मुद्दा

नई दिल्ली (भाषा)। राज्यसभा में सोमवार आगरा में खारे पानी का मुद्दा उठा और सरकार ने कहा कि वह खारे और दूषित पानी जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर है।

आगरा में खारे पानी का मुद्दा प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न पूछते हुए राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने उठाया। उन्होंने कहा कि देश की पहचान आगरा से है। देश की पहचान ताजमहल से है। शहर में अनेक विदेशी पर्यटक आते हैं। खारे पानी की वजह से लोगों की मौत तक हुई है। शहर में पानी से संबंधित समस्या जनजातीय क्षेत्रों से भी बदतर है।

उनके सवाल का जवाब देते हुए पेयजल और स्वच्छता मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नीति आयोग ने देश में खारे पानी से संबंधित समस्या से निजात दिलाने के लिए 800 करोड़ रुपए सुनिश्चित किए हैं, अमर सिंह को चाहिए कि वह संबंधित समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार से धन का सही उपयोग सुनिश्चित कराएं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख