गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

राज्यपाल ने सीएम से मांगी मथुरा-कैराना की रिपोर्ट

· · 1 मिनट

राज्यपाल ने सीएम से मांगी मथुरा-कैराना की रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मंगलवार को राजभवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मथुरा के जवाहर बाग की घटना, कैराना और दादरी मामला और लखनऊ में गत दिनों हुई लूटपाट व डकैती की घटनाओं पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। इस पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से इन घटनाओं की लिखित रिपोर्ट मांगी।

राज्यपाल ने मथुरा के जवाहर बाग घटना का जिक्र कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला अवैध कब्जे का प्रतीत होता है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्राधिकरण, नगर निगम, ग्राम पंचायत आदि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की नियमानुसार जांच कराकर कार्रवाई की जाए।

नाईक ने फीस वृद्धि से सम्बंधित नियमों को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन के संबंध में भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-7(14) में विश्वविद्यालयों को अध्यादेश के द्वारा फीस वृद्धि का अधिकार प्राप्त है जबकि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-52(3)(सी) के अनुसार फीस आय का एक अंग है अतः इसमें इसमें राज्य सरकार का अनुमोदन जरूरी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख