गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

राहुल के ‘फेयर एंड लवली’ योजना के बयान पर जेटली का पलटवार

· · 1 मिनट

राहुल के 'फेयर एंड लवली' योजना के बयान पर जेटली का पलटवार

नई दिल्ली (भाषा)। राहुल गांधी के ‘फेयर एंड लवली’ वाले बयान पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। अरुण जेटली ने कहा कि ये मुहावरा ना सिर्फ नस्लीय और राजनीतिक रूप से गलत है बल्कि नासमझी का भी उदाहरण है। उन्होंने सवाल किया कि इसका मतलब ये हुआ कि जो गोरा नहीं है, वो सुंदर नहीं है।

2016-2017 के बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री अरण जेटली ने आज कहा कि विपक्ष की ओर से इस बात पर बहुत टिप्पणी की जा रही है कि ‘काले धन’ का क्या हुआ। वित्त मंत्री ने कहा कि इस संबंध में सरकार की योजना पर एक मुहावरे के साथ व्यंग्य कसा जा रहा है। जेटली ने इस संदर्भ में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान का परोक्ष जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आपने जिस मुहावरे का प्रयोग किया वह दरअसल नस्लीय है जिसका मतलब है जो गोरा नहीं है वो प्यारा नहीं है।‘‘

उन्होंने कहा, ‘‘इस मुहावरे का उपयोग राजनीति रुप से भी गलत है और मैं इसे नासमझी के तौर पर लेता हूं।’‘ दरअसल बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए राहुल ने अघोषित आय को जाहिर करने वालों को 45 प्रतिशत जुर्माना देकर इसे निपटाने की सरकार की योजना को ‘कालेधन को गोरा’ करने वाली ‘फेयर एंड लवली’ योजना बताया था।

वित्त मंत्री ने अघोषित आय की स्वैच्छिक घोषणा से संबंधित संयुक्त मोर्चा सरकार में वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम की वीडीआईएस योजना का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा जिसका वो बाहर से समर्थन कर रही थी। उन्होंने कहा कि उनकी योजना को ईमानदार करदाताओं के लिहाज से ‘अनैतिक’ बताया गया था क्योंकि 1997 में पेश योजना के तहत 1987 की आय के आधार पर मामलों का निपटारा हो रहा था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख