रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Pusa Krishi Vigyan Mela: शुरू होने जा रहा है किसानों का सबसे बड़ा मेला, जानिए तारीख और मेले की सभी जानकारी

किसान बहन-भाई, अगर आप खेती से संबंधित नई तकनीकों को समझना चाहते हैं, वैज्ञानिक रिसर्च के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं या फिर हाईटेक किसानों से मिलना चाहते हैं, तो येआर्टिकल आपके लिए ही है। अगले तीन दिन देश में सबसे बड़े कृषि मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस वर्ष मेले की थीम 'विकसित कृषि -आत्मनिर्भर भारत' रखी गई है, जिसके तहत किसानों की आमदनी बढ़ाने, खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने और उन्नत कृषि तकनीकों के प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जानिए कब होगा शुरू,तारीख के साथ पूरी जानकारी।

· · 3 मिनट

Pusa Krishi Vigyan Mela: शुरू होने जा रहा है किसानों का सबसे बड़ा मेला, जानिए तारीख और मेले की सभी जानकारी

Pusa krishi mela 2026 date and time: किसान बहन-भाईयों को इंतजार खत्म होने वाला है।नई दिल्ली में ‘पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026’ को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव ने बताया कि आगामी 25 से 27 फरवरी 2026 तक पूसा परिसर स्थित मेला ग्राउंड में ‘पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन 25 फरवरी को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। मेले के समापन दिवस यानी 27 फरवरी को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. सी.एच. श्रीनिवास
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. सी.एच. श्रीनिवास Photo: Gaon Connection Creatives

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए IARI के निदेशक डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव ने कहा कि इस वर्ष मेले की थीम “विकसित कृषि- आत्मनिर्भर भारत” है जो किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सतत, जलवायु-अनुकूल एवं आय-केंद्रित कृषि विकास पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि मेले में देशभर से एक लाख से अधिक किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। मेले में धान, बाजरा, मूंग के साथ-साथ भिंडी, लौकी, करेला और खीरा जैसी सब्जियों की उन्नत किस्मों के बीज बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। किसानों को भारी बीज पैकेट ले जाने में असुविधा न हो, इसके लिए परिसर में ई-वाहनों की व्यवस्था डिलीवरी के लिए की गई है।

मेले में मिलेंगी AI से लैस मशीनें

मेले में खेती के भविष्य और नई तकनीकों पर खास जोर दिया जाएगा। किसानों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों के साथ सवाल-जवाब सत्र भी होंगे, जहां किसान अपनी शंकाओं का समाधान पा सकेंगे। शहरों में रहने वाले लोगों के लिए ‘वर्टिकल फार्मिंग’ यानी कम जगह में खेती करने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी, ताकि वे अपनी बालकनी या घर में आसानी से सब्जियां उगा सकें।

महिला किसानों को समर्पित मेला

साल 2026 को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है, इसलिए मेले में महिला किसानों और स्वयं सहायता समूहों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने, फसलों की मार्केटिंग और सही दाम पाने के नए तरीके सिखाए जाएंगे। मेले में दूर-दराज से आने वाले किसानों के लिए मुफ्त भोजन और रहने की व्यवस्था की गई है। संस्थान के गेट से मेला स्थल तक पहुंचने के लिए मुफ्त वाहन चलेंगे। किसानों को धान, बाजरा, मूंग और विभिन्न सब्जियों के उन्नत किस्म के बीज बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। भारी बीज पैकेट ले जाने में आसानी के लिए परिसर के अंदर ई-वाहनों से डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी।

किसानों को दिए जाएंगे पुरस्कार

खेती में नई तकनीक अपनाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए इस बार पहली बार ‘आईएआरआई-युवा नवोन्मेषी किसान पुरस्कार’ दिए जाएंगे। इसमें 7 प्रगतिशील किसानों को ‘आईएआरआई फेलो फार्मर’ और 36 किसानों को ‘नवोन्मेषी किसान’ सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके अलावा, किसानों को सूक्ष्म सिंचाई, फसल विविधीकरण और डिजिटल खेती जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी सीधे दी जाएगी। मेले के आखिरी दिन 27 फरवरी को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी प्रदर्शनियों का जायजा लेंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख