गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दरार, सीएम ने मांगी केंद्र से मदद

· · 1 मिनट

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दरार, सीएम ने मांगी केंद्र से मदद

भुवनेश्वर(भाषा)। पुरी के 12वीं सदी के श्री जगन्नाथ मंदिर में दरार पड़ गई है। मंदिर की दरार पर चिंता जताते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र से मंदिर की मरम्मत और देखरेख के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भेजने की गुज़ारिश की है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा को लिखी चिट्ठी में पटनायक ने कहा, “चूंकि ये तत्काल लोक महत्व का मामला है, मैं जल्द से जल्द मरम्मत और बहाली कार्य के संबंध में शीर्ष तकनीकी विशेषज्ञों को भेजने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को निर्देश देने के लिए आपसे निजी हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं।”

नवीन पटनायक ने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर ओडिशा का सबसे पवित्र पूजास्थल और भारत में महान महत्व का संस्थान है। पटनायक ने कहा कि मंदिर के अंदरुनी सतह का प्लास्टर हटाने पर ये पाया गया कि चार खंभों के शीर्ष और पत्थरों की आठ बीमों में गंभीर दरारें मिली हैं जो इसके ढांचे की स्थिरता को प्रभावित कर सकता है।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने एक कोर समिति बनाई है जिसमें ढांचा संबंधी इंजीनियर, एएसआई और जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रतिनिधि शामिल हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख