शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पुणे में बड़ा हादसा, अंडरकंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरी, 9 मज़दूरों की मौत

· · 1 मिनट

पुणे में बड़ा हादसा, अंडरकंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरी, 9 मज़दूरों की मौत

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक अंडरकंस्ट्रक्शन बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से 9 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। मरने वालों की तादात में इज़ाफ़ा होने की आशंका है। इमारत की 14वीं मंज़िल पर काम चल रहा था और इस दौरान इमारत का एक हिस्सा गिर गया। जिसके चलते काफी मज़दूर नीचे आ गिरे जिसकी वजह से 9 मज़दूरों की मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर राहत- बचाव दल पहुंच गया है। स्थानीय मेयर प्रशांत जगपात और कमिश्नर कुणाल कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर हालात का जायज़ा लिया है। मेयर प्रशांत जगपात ने कहा, ”हमने इस हादसे को बड़ी ही गंभीरता से लिया है। हम इस निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे मज़दूरों की सुरक्षा इंतज़ाम को फिर से देखने का आदेश देंगे।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख