शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पुलिस और लेखपाल विवाद में पिसी जनता

· · 2 मिनट

पुलिस और लेखपाल विवाद में पिसी जनता

तिर्वा(कन्नौज)। हड़ताल व धरना कोई भी सरकारी विभाग करे, लेकिन परेशानी तो आम जनता को ही उठानी पड़ती है। ऐसा ही मामला तिर्वा तहसील का रहा। यहां छठवें दिन आरोपी दरोगा के माफी मांगने पर लेखपालों ने अपना धरना और हड़ताल समाप्त की। सैकड़ों आय, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र फंस गए। किसानों को भी दिक्कतें उठानी पड़ीं।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने तिर्वा तहसील में धरना व हड़ताल कर दी। संघ के अध्यक्ष बृजनंदन सिंह यादव का आरोप था कि पंचायत चुनाव के दौरान आठ दिसम्बर को प्राथमिक पाठशाला रामपुर लाख में पोलिंग स्टेशन नंबर 65 में स्थित बूथों को बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान एचसीपी महेंद्र पाल सिंह आए और लेखपाल सोवरन लाल भारतीय से अभद्रता कर दी। जबरन दरोगा ने लेखपाल को वाहन में बिठा लिया और लेकर चले गए। लेखपालों ने इसकी जानकारी नायब तहसीलदार प्रेमनरायन प्रजापति को दी। तब कहीं जाकर लेखपाल को छोड़ा गया। घटना के विरोध में सभी लेखपाल अपने साथी के पक्ष में लामबंद हो गए। उन्होंने आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 11 दिसम्बर को आपातकालीन बैठक की गई।

उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मांगा। सहयोग न मिलने पर 16 दिसम्बर से हड़ताल शुरू कर दी थी। हड़ताल की वजह से कार्य प्रभावित हुआ। किसान बैरंग वापस लौटने लगे। खसरा-खतौनी भी नहीं बनीं। छात्रों के आय-जाति, व मूल निवास प्रमाण पत्र इंटरनेट से इसलिए नहीं निकल सके कि उनमें लेखपालों की रिपोर्ट नहीं लगी थी। बाद में एसडीएम उदयवीर सिंह व सीओ सुरेंद्र पाल सिंह ने मामले में दखल देखकर दरोगा को राजी किया और लेखपाल से माफी मांगी। तब कहीं जाकर लेखपाल काम पर लौटे। यह मामला लेखपालों का ही नहीं है। शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, बैंक समेत कई विभागों में हड़ताल होती है, इससे कामकाज तो प्रभावित होते ही हैं साथ ही जनता को इसकी सजा भुगतनी पड़ती है।

रिपोर्टर – विजय कुमार मिश्रा

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख