शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पत्रकार हत्याकांड में आरोपी लड्डन मियां ने किया आत्मसमर्पण

· · 1 मिनट

पत्रकार हत्याकांड में आरोपी लड्डन मियां ने किया आत्मसमर्पण

सिवान (भाषा)। पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक और जेल में बंद राजद के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के करीबी सहयोगी लड्डन मियां ने आज सिवान के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अरविन्द कुमार सिंह ने लड्डन मियां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीजेएम ने तीन दिन पहले आरोपी की संपत्ति को कुर्क करने को लेकर उसके घर पर नोटिस चिपकाने का आदेश दिया था, जिसके बाद शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रामनगर के निवासी मियां ने आत्मसमर्पण किया।

नोटिस में लड्डन मियां को आत्मसमर्पण के लिए दो दिन की मोहलत दी गयी थी और कहा गया था कि ऐसा नहीं करने पर उसकी संपत्ति कुर्क कर ली जायेगी। कुर्की का नोटिस जारी होने के बाद मियां की तीन बहनों ने यह कहते हुए अदालत का रुख किया कि जिस संपत्ति को लेकर नोटिस जारी किया गया है, उसमें उनका भी हिस्सा है।

एक समाचार पत्र के जिला ब्यूरो प्रमुख राजदेव रंजन की 13 मई को स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के पास अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय पत्रकार दफ्तर बंद होने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख