गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पतंजलि की जन्मभूमि का विकास कराएगी सरकार: मंत्री

· · 1 मिनट

पतंजलि की जन्मभूमि का विकास कराएगी सरकार: मंत्री

गोंडा (भाषा)। योग के माध्यम से भारत को विश्व मानचित्र पर सिरमौर के रुप में स्थापित कराने वाले महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली को उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करेगी और उसे विश्व धरोहर का दर्जा दिलाए जाने का भी प्रयास किया जाएगा।

प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की गोण्डा स्थित जन्मभूमि कोंडर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि आज एक ओर जहां विश्व के 140 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि पूरी तरह उपेक्षित है।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश समाजवादी पार्टी सरकार महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली को विकसित कराएगी। उन्होंने यहां एक भव्य व्यायामशाला बनवाए जाने के साथ ही महर्षि पतंजलि की सुन्दर प्रतिमा व सौर ऊर्जा लगवाए जाने की घोषणा की और कहा कि मंदिर परिसर और कोंडर झील का भी सुन्दरीकरण कराकर पर्यटन योग्य बनाया जाएगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख