गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

प्रवर्तन निदेशालय ने की भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख से पूछताछ

· · 1 मिनट

प्रवर्तन निदेशालय ने की भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख से पूछताछ

नई दिल्ली (भाषा)। प्रवर्तन निदेशालय ने 3,600 करोड़ रुपए के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे को लेकर भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी से गुरुवार को पूछताछ की। कुछ ही दिन पहले सीबीआई ने भी त्यागी से पूछताछ की थी।

त्यागी गुरुवार सुबह 11 बजे से ठीक पहले एजेंसी के जोनल कार्यालय में पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक़ उनसे पूछताछ की जाएगी और धन शोधन रोकथाम कानून के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

सीबीआई ने भी इस मामले में पिछले तीन दिन तक भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख से पूछताछ की थी। ये पहली बार है, जब वायुसेना के पूर्व प्रमुख को प्रवर्तन निदेशालय ने तलब किया है। एजेंसी सूत्रों ने पहले संकेत दिया था कि इटली के मिलान की अदालत के हालिया फैसले को देखते हुए त्यागी से पूछताछ जरूरी है।

इटली की अदालत ने इतालवी रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र की बडी कंपनी फिनमेकेनिका के पूर्व प्रमुख जी ओरसी और कंपनी के पूर्व प्रमुख ब्रूनो स्पैगनोलिनी को भारत को वीवीआईपी उद्देश्यों के लिए एक दर्जन अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर बेचने में भ्रष्टाचार के आरोपों का दोषी ठहराया था।

त्यागी का नाम इस फैसले में कई बार सामने आया।

वायुसेना के पूर्व प्रमुख पर आरोप है कि उन्होंने कथित वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की उंचाई कथित तौर पर कम करवा दी ताकि ऑगस्टा वेस्टलैंड को निविदाओं में शामिल किया जा सके।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख