शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Animal Health in Summer: अप्रैल में पशुपालकों के लिए जरूरी सलाह- गर्मी से बचाव और पशुओं की सेहत पर दें खास ध्यान

अप्रैल महीने में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पशुपालकों को पशुओं की देखभाल में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। समय पर पानी, छाया, टीकाकरण और संतुलित आहार उपलब्ध कराकर पशुओं को स्वस्थ रखा जा सकता है, जिससे उत्पादन भी बेहतर बना रहेगा।

· · 2 मिनट

Animal Health in Summer: अप्रैल में पशुपालकों के लिए जरूरी सलाह- गर्मी से बचाव और पशुओं की सेहत पर दें खास ध्यान

अप्रैल महीने में तापमान तेजी से बढ़ने लगता है, जिसका सीधा असर पशुओं की सेहत और उत्पादन क्षमता पर पड़ता है। अधिक गर्मी के कारण पशुओं में पानी और लवण (मिनरल) की कमी हो सकती है, जिससे उनका चारा कम खाना, दूध उत्पादन में गिरावट और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसे में पशुपालकों को इस समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है, ताकि पशु स्वस्थ रहें और उनका उत्पादन प्रभावित न हो।

ठंडे और हवादार स्थान पर रखें पशु

गर्मी से पशुओं को बचाएं
गर्मी से पशुओं को बचाएं Photo: Gaon Connection Network

गर्मी से बचाव के लिए जरूरी है कि पशुओं को दिन के समय छायादार और हवादार स्थान पर रखा जाए। साथ ही, उन्हें दिन में कम से कम तीन से चार बार ताजा और साफ पानी पिलाना चाहिए। इससे पशुओं के शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और वे हीट स्ट्रेस से बच पाते हैं।

टीकाकरण और रोगों से बचाव पर ध्यान

समय पर कराएं टीकाकरण
समय पर कराएं टीकाकरण Photo: Gaon Connection Network

इस मौसम में पशुओं को कई संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। भेड़ पालकों को Sheep Pox (भेड़ चेचक) और Enterotoxaemia जैसी बीमारियों के टीके पशु चिकित्सक की सलाह से जरूर लगवाने चाहिए। इसके अलावा, गलाघोंटू और ब्लैक क्वार्टर (लंगड़ी रोग) जैसी बीमारियों से बचाव के लिए भी समय पर टीकाकरण कराना आवश्यक है।

परजीवियों से सुरक्षा और दवाओं का उपयोग

परजीवियों से पशु का बचाव
परजीवियों से पशु का बचाव Photo: Gaon Connection Network

पशुओं में बाहरी और आंतरिक परजीवी (कीड़े) गर्मी के मौसम में तेजी से बढ़ते हैं। इसलिए नियमित रूप से कृमिनाशक दवाओं का उपयोग पशु चिकित्सक की सलाह से करना चाहिए। साथ ही, बाहरी परजीवियों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव भी समय-समय पर करते रहना जरूरी है।

हरे चारे की व्यवस्था करें

हरा चारा भरपूर खिलाएं
हरा चारा भरपूर खिलाएं Photo: Gaon Connection Network

गर्मी के मौसम में पशुओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए पशुपालकों को ज्वार और मक्का जैसी फसलों की बुवाई करनी चाहिए, जिससे पशुओं को पौष्टिक चारा मिल सके और उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

खनिज तत्वों की पूर्ति जरूरी

डाइट का रखें ख्याल
डाइट का रखें ख्याल Photo: Gaon Connection Network

इस मौसम में पशुओं में खासकर फॉस्फोरस जैसे खनिज तत्वों की कमी देखी जाती है, जिससे ‘पाइका’ जैसी समस्या हो सकती है, जिसमें पशु मिट्टी या अन्य चीजें खाने लगते हैं। इससे बचाव के लिए पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनरल मिक्स) देना बेहद जरूरी है, ताकि उनके शरीर में पोषण संतुलन बना रहे।

संतुलित आहार से बढ़ेगा उत्पादन

पशुओं को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज और विटामिन युक्त संतुलित आहार देना चाहिए। अजैला घास जैसे पौष्टिक चारे का उपयोग करने से पशुओं की सेहत में सुधार होता है और उनका दूध उत्पादन भी बढ़ता है। सही पोषण और देखभाल से पशुपालक अपने पशुओं को स्वस्थ रख सकते हैं और बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। ये सभी जानकारी पशुपालन सूचना एवं प्रसार कार्यालय, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार द्वारा जारी “पशुपालक कैलेंडर (अप्रैल)” से ली गई है, जिसे जनहित में प्रसारित किया गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख