शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ग्रामीण विकास को केंद्रीय बजट में दी गई प्राथमिकता: जेटली

· · 1 मिनट

ग्रामीण विकास को केंद्रीय बजट में दी गई प्राथमिकता: जेटली

वडोदरा (भाषा)। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में ग्रामीण विकास का अहम योगदान है और उन्होंने बजट में गाँवों के विकास पर जोर दिया है जिससे देश को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया जा सके।

राज्यसभा के लिए गुजरात से चुने गए जेटली ने यहां ‘सांसद आदर्श ग्राम योजना’ के तहत गोद लिए गए गाँव करनाली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “भारत को विकसित देशों में शामिल करने के लिए हमारे गाँवों का विकास जरूरी है। यही वजह है कि मैंने बजट में कृषि और ग्रामीण विकास पर जोर दिया। हमारी प्राथमिकता ग्रामीण इलाकों के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी आधारभूत ढांचा तैयार करना है।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हालिया बजट में ग्रामीण विकास के लिए बिजली, सिंचाई, सडक, पीने का पानी, घर और मनरेगा के लिए पर्याप्त वित्तीय आबंटन किया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख