गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

वाराणसी: 60 हजार बुनकरों को वैश्विक बाजार देने के खुला ट्रेड फैसिलिटी सेंटर, देखें तस्वीर

वाराणसी समेत कई जिलों के हस्तशिल्प को नई तकनीक और संसाधनों के जरिए वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जाएगा। इस सेंटर की आधारशिला बतौर सांसद पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 नवम्बर 2014 को पहले बनारस दौरे में रखी थी।

· · 1 मिनट

वाराणसी: 60 हजार बुनकरों को वैश्विक बाजार देने के खुला ट्रेड फैसिलिटी सेंटर, देखें तस्वीर

वाराणसी।वाराणसी जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर बड़ा लालपुर इलाके में पूर्वांचल की कला और कारीगरी को नई तकनीक और संसाधनों के जरिए वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए ट्रेड फैसिलिटी सेंटर (टीएफसी) खोला गया है। इस सेंटर को शिलान्यास और लोकर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस सेंटर से वाराणसी और आस-पास के करीब 60 हजार बुनकरों को फायदा पहुँचेंगा। इन बुनकरों को बिचौलियों से राहत मिलेगी साथ वह अपने सामानों को सीधे बेच पाऐंगे।

विश्व प्रसिद्ध बनारसी सिल्क और हथकरघा से संबद्ध 20 हजार हैंडलूम के जरिए साठ हजार बुनकरों की आजीविका जुड़ी है।

सेंटर में यह सुविधाएं-

टीएफसी सेंटर को वातानुकूलित और पावर बैकअप की सुविधा से लैस किया गया है। इस सेंटर के भूतल पर कन्वेंशन सेंटर और 14 दुकानें है। प्रथम तल पर 13 मार्ट, 2 एटीएम, गैलरी, 2 रेस्टोरेंट, 14 दुकानें, सिल्क गैलरी, कार्पेट गैलरी, इतिहास और संगीत गैलरी बनाई गई है। वहीं दूसरे तल पर व्यापार केन्द्र, गेस्ट रूम, व्यापार और सूचना का राष्ट्रीय केन्द्र, 4 दुकानें, 15 डारमेट्री, ऑफि‍स, लाइब्रेरी, रिकॉर्ड रूम, चलचित्र हाल आदि की सुविधा है। इसके साथ ही तीसरे तल पर 13 ऑफि‍स और व्यापार केन्द्र, 15 गेस्ट हाउस कामन हॉल, पैन्ट्री और ऑफि‍स शामिल हैं।

टीएफसी सेंटर में तीन तल बने हुए है।

सेंटर के प्रथम में तैयार 14 दुकानें।

43445 स्क्वायर मीटर में ट्रेड फैसिलिटी सेंटर बनकर तैयार हुआ है।

इस सेंटर को 305 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख