शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ये जीत विकास और सुशासन की है

· · 1 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ये जीत विकास और सुशासन की है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं और अमित शाह को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने टि्वट पर लिखा कि मैं उत्तर प्रदेश की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

भाजपा की ये ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की जीत है। उत्तराखंड की जीत बेहद खास है। देवभूमि के लोगों का आभार। मैं विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा पूरी तत्परता और कमर्ठता से लोगों की सेवा करेगी। काशी के सांसद के रूप में काशी की जनता का अटूट विश्वास और अपार प्रेम पाकर मैं आज अभिभूत हूं। काशी के लोगों को शत-शत नमन। प्रधानमंत्री ने एक बाद एक नौ टि्वट किया।

ये भी पढ़ें- जीत के बाद बोले अमित शाह, जनता ने जातिवाद और परिवारवाद को नकारा

इससे पहले दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह नै कहा कि पांचों राज्यों की जनता को होली की बधाई दी और भाजपा का साथ देने के लिए धन्यवाद दिया। अमित शाह ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में सरकार बनाने जा रही है। आज के नतीजे हमारे लिए उत्सहजनक हैं।

राज्यों की जनता को मैं दिल से धन्यवाद देता हूं। हमारे शुभचितंकों की मदद से ही ये जीत संभव हो पाई है। शाह ने आगे कहा कि आजादी के बाद से पहली बार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को एतिहासिक जीत मिली है। करोड़ों कार्यकर्ताओं ने हमे जीताया है। ये जीत मोदी के प्रयासों की जीत है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख