शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पुर्तगाल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

· · 2 मिनट

पुर्तगाल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

लिस्बन (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में आज पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंचे। मोदी भारत और पुर्तगाल के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अपने पुर्तगाली समकक्ष एंटोनियो कोस्टा से वार्ता करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कुछ तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ” ओला (हलो) पुर्तगाल। पीएम नरेंद्र मोदी लिस्बन पहुंचे, प्रोटोकोल से परे जाकर विदेश मंत्री ऑगस्टो सैंटोस सिल्वा ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।”

ये भी पढ़ें- श्रीनगर आतंकी हमले में CRPF का SI शहीद, सेना ने आतंकियों को घेरा

लिस्बन के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने कहा था कि कोस्टा से अपनी मुलाकात के दौरान दोनों नेता अपनी हालिया चर्चाओं पर आगे कदम बढाएंगे और विभिन्न संयुक्त पहलों एवं निर्णयों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। पुर्तगाली प्रधानमंत्री कोस्टा ने ट्वीट किया कि यह उनकी भारत यात्रा के दौरान हुए समझौतों के क्रियान्वयन की समीक्षा और नए समझौतों पर दस्तखत का सुनहरा अवसर है।

मोदी की तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी अमेरिका यात्रा पर होगा। अमेरिका में मोदी 26 जून को पहली बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे। अपनी अमेरिका यात्रा से पहले मोदी ने कहा कि वह विचारों के गहन आदान-प्रदान के अवसर को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने ट्वीट किया था, “मेरी अमेरिका यात्रा का मकसद हमारे देशों के बीच संबंधों को गहरा करना है। भारत और अमेरिका के मजबूत संबंधों से हमारे देशों और दुनिया को फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें- सेना और पुलिस पर पत्थरबाज़ी करो … रोज़ मिलेंगे 1000 रुपए, मना किया तो मारे जाओगे, देखिए वीडियो

फेसबुक पर लिखे गए एक बयान में मोदी ने कहा कि 25 जून से हो रही उनकी दो दिवसीय वॉशिंगटन यात्रा ट्रंप के आमंत्रण पर हो रही है। ट्रंप और उनके कैबिनेट सहकर्मियों से आधिकारिक मुलाकात के अलावा मोदी कुछ बडी अमेरिकी कंपनियों के सीईओ से भी मिलेंगे। अमेरिका की यात्रा के बाद मोदी 27 जून को नीदरलैंड जाएंगे, जहां वह डच प्रधानमंत्री मार्क रुट्टे के अलावा राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे। इस साल भारत और नीदरलैंड दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के 70 साल मना रहे हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख