गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी चुनाव परिणामों पर फ्रांस के राष्ट्रपति, कतर के अमीर ने मोदी को बधाई दी

· · 1 मिनट

यूपी चुनाव परिणामों पर फ्रांस के राष्ट्रपति, कतर के अमीर ने मोदी को बधाई दी

नई दिल्ली (भाषा)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों के नेताओं की ओर से बधाईयां मिलने का सिलसिला जारी है। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने प्रधानमंत्री को फोन पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया, ‘‘फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज फोन कर चुनाव परिणामों को लेकर बधाई दी।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ओलांद का संदेश ट्वीट किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक और ट्वीट किया गया, ‘‘कतर के अमीर एचएच शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर चुनाव परिणामों की बधाई दी।”

सोमवार को, अबु धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर मोदी को बधाई दे चुके हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख