गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

प्रदेश सरकार गांव, किसान और शहरों के विकास के लिए प्रतिबद्ध: अखिलेश यादव

· · 1 मिनट

प्रदेश सरकार गांव, किसान और शहरों के विकास के लिए प्रतिबद्ध: अखिलेश यादव

गाँव कनेक्शन नेटवर्क

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने गाँवों और किसानों के विकास की बात एक बार फिर से दोहराई है। यूपी के मुख्यंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर उसे असली रूप देने की कोशिश करेगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक़ गांवों के विकास के साथ-साथ गरीबों, किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारा गया है। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमत्री ने कहा कि गांव, गरीब और किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने संसाधन जुटाकर उनकी मदद की है। इसके लिए बजट में पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की गई है। प्रदेश सरकार ने बिजली, सड़क, पानी और सिंचाई की बेहतर व्यवस्था की है। साथ ही नौजवानों को रोजगार देने के अपने वादे को भी पूरा किया है। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाने के साथ-साथ पुलिस में भी कई हजार नौजवानों की भर्ती की गयी है। आने वाले दिनो में भी जल्द ही दोबारा भर्ती की शुरूआत की जाएगी। इस भर्ती में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा गया है, ताकि कोई उंगुली न उठा सके।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख