शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

फर्जी मार्क्सशीट के आधार पर हुआ पुलिस में भर्ती, पुलिस ने ही दर्ज कराया मुकदमा

· · 1 मिनट

फर्जी मार्क्सशीट के आधार पर हुआ पुलिस में भर्ती, पुलिस ने ही दर्ज कराया मुकदमा

नोएडा(भाषा)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने फर्जी मार्क्सशीट के आधार पर पुलिस बल में भर्ती होने वाले एक सिपाही के खिलाफ दादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दादरी के पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज हुआ है।

दादरी के पुलिस उपाधीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि कर्मवीर निवासी मायचा ने 2011 में हुई पुलिस भर्ती आवेदन के साथ कौशांबी जिले के रामकुमार भार्गव कॉलेज की 10वीं की मार्क्सशीट जमा करायी थी। उसका चयन हो गया और प्रशिक्षण के बाद वह ड्यूटी पर तैनात हो गया।

उन्होंने कहा, इसी दौरान किसी ने पुलिस मुख्यालय में शिकायत देकर उसकी मार्क्सशीट फर्जी होने की बात कही। उक्त मामले की जांच दादरी के पूर्व क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह द्वारा की गयी उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर कल दादरी थाने में कर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, जांच में यह तथ्य सामने आया कि कर्मवीर को फर्जी मार्क्सशीट राजेश नामक व्यक्ति ने बनाकर दी है. उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख