शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पंजाब में स्वाइन फ्लू का कहर, अब तक 61 मरे

· · 1 मिनट

पंजाब में स्वाइन फ्लू का कहर, अब तक 61 मरे

गाँव कनेक्शन नेटवर्क

चंडीगढ़। अभी भी देश के कुछ हिस्सों में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है।

स्वाइन फ्लू के चलते अब तक पंजाब में 61 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले एक महीने में ही पंजाब में एच-1एन-1 वायर की वजह से 30 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी डॉ गगनदीप सिंह ग्रोवर ने कहा, “पंजाब में स्वाइन फ्लू से अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार तक पॉजीटिव मामलों की संख्या 163 थी।” उन्होंने कहा कि ज्यादातर मौतें बठिंडा, फिरोजपुर, फरीदकोट, लुधियाना, मोगा और मुक्तसर जिले में हुईं हैं। इस बीच पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी स्वाइन फ्लू से 5 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें दो हिसार से और एक-एक मौतें जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिले में हुई हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख