शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा में तेज़ बारिश, फसलों को खतरा

· · 1 मिनट

पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा में तेज़ बारिश, फसलों को खतरा

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में शनिवार सुबह हल्की और तेज़ बारिश हुई। बारिश के चलते पंजाब और हरियाणा में तापमान में गिरावट दर्ज़ की गई है। चंडीगढ़ में भी सुबह तेज़ बारिश की ख़बर है।

पंजाब में कहां-कहां हुई बारिश

-बठिंडा

-मोहाली

-रोपड़

-जालंधर

-अमृतसर

-मोगा

-लुधियाना

-पटियाला

हरियाणा में कहां-कहां हुई बारिश

-अंबाला

-कुरुक्षेत्र

-फरीदाबाद

-गुड़गांव

-रोहतक

-पंचकुला

-यमुनानगर

-करनाल

मौसम विभाग के मुताबिक़ बारिश के बाद अधिकतम तापमान कुछ डिग्री नीचे तक गिर गया। फगवाड़ा सहित पंजाब में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई जो किसानों के लिए खतरे का संकेत है, क्योंकि इससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

बारिश जारी रहने और तेज हवाएं चलने की स्थिति में गेहूं की फसल चौपट हो सकती है।

बेमौसम बारिश अन्य फसलों के लिए भी नुकसानदायक है। भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई कटने की भी ख़बर है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख