शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पीएम मोदी को ये ख़ास तोहफा दे रहे हैं इजरायली पीएम नेतन्याहू

· · 1 मिनट

पीएम मोदी को ये ख़ास तोहफा दे रहे हैं इजरायली पीएम नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपने 4 दिन के दौरे पर भारत आए हैं। इस यात्रा में वो पीएम मोदी के लिए कई तोहफे लाए हैं लेकिन जिस तोहफे की चर्चा सबसे ज़्यादा हो रही है वो है एक ख़ास जीप। इस जीप की ख़ासियत है कि खारे पानी को पीने लायक बनाना।

जुलाई 2017 में जब पीएम मोदी इजरायल दौरे पर गए थे तब बेंजामिन नेतन्याहू ने इसी जीप में बैठाकर उनको भूमध्य सागर के तट की सैर कराई थी। इस दौरान उन्होंने इसी समंदर के खारे पानी को जीप से शुद्ध किया था और पीएम मोदी को पिलाया था। तब पीएम मोदी ने इससे जुड़ा ट्वीट भी किया था।

इस जीप का नाम Gal-Mobile water desalination and purification jeep है। गैल मोबाइल जीप एक दिन में 20,000 लीटर खारे पानी को मीठे पानी में बदल सकती है और 80,000 लीटर गंदे पानी को साफ कर सकती है। ख़बरों के मुताबिक इस जीप की कीमत 3.9 शेकेल यानि 70 लाख रुपये है। इजरायल की कंपनी गैल वाटर टेक्नोलॉजी ने इस तकनीक के पास इस तकनीक का पेटेंट है। साल 2015 में इस कंपनी ने पानी को साफ करने का ये अनोखा प्यूरीफिकेशन सिस्टम शुरू किया था, जो दुनिया में अपनी तरह का इकलौता है।

ये भी पढ़ें- इजरायल से आया मेरा दोस्त प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

यह जीप दिल्ली पहुंच चुकी है और अब इसे गुजरात में भुज भेजा गया है। ख़बरों के मुताबिक, इस जीप से समुद्री जल को साफ करने का प्रदर्शन किया जाएगा जिसे आज यानि 17 जनवरी को दोनों देशों के प्रधानमंत्री आईक्रिएट सेंटर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देखेंगे।

ये भी पढ़ें- इजरायल की सहायता से भारत में बढ़ेगा शहद और फूलों का उत्पादन

ये भी पढ़ें- इजरायल के किताबों में पढ़ाए जाते हैं भारत के ये ‘हाइफा हीरो’

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख