शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पीएम मोदी पहुंचे मगहर, कबीर अकादमी का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (28 जून) को उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में स्थित सूफी संत कबीर दास के 620वें प्राकट्य उत्सव के मौके पर मगहर पहुंच चुके हैं। वह यहां सबसे पहले संत कबीर दास की समाधि पर पहुंचे और फूल चढ़ाए।

· · 1 मिनट

पीएम मोदी पहुंचे मगहर, कबीर अकादमी का किया शिलान्यास

मगहर/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (28 जून) को उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में स्थित सूफी संत कबीर दास के 620वें प्राकट्य उत्सव के मौके पर मगहर पहुंच चुके हैं। वह यहां सबसे पहले संत कबीर दास की समाधि पर पहुंचे और फूल चढ़ाए। उन्होंने संत कबीर की मजार पर चादर भी चढ़ाई। उनके साथ इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24.9375 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली संतकबीर शोध अकादमी का शिलान्यास किया। वह क्षेत्र के विकास के लिए कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

इसस दौरान मंच से मोदी ने कहा, आज ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा है। आज ही से भगवान भोलेनाथ की यात्रा शुरू हो रही है। मैं तीर्थयात्रियों को सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी देता हूं। कबीर दास जी की 500वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज से ही यहां कबीर महोत्सव की शुरुआत हुई है। आज मेरी बरसों की कामना पूरी हुई है। संत कबीर दास जी की समाधि पर फूल चढ़ाने का, उनकी मजार पर चादर चढ़ाने का, सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं उस गुफा में भी गया, जहां कबीर दास जी साधना करते थे।

https://twitter.com/hashtag/UPCM
https://twitter.com/hashtag/UPCM

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख