शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आज शाहजहांपुर में नौ जिलों के किसानों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

· · 1 मिनट

आज शाहजहांपुर में नौ जिलों के किसानों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाहजहांपुर में किसान महारैली को संबोधित करेंगे। शाहजहांपुर के रोजा में होने वाली इस रैली को सफल बनाने के लिए बीजेपी के नेता पूरी तैयारी के साथ जुटे हुए हैं।बीजेपी के मुताबिक 9 जिले के करीब सवा लाख से ज्यादा किसान प्रधानमंत्री की इस रैली में हिस्सा लेंगे।

पं.बंगाल में पीएम मोदी बोले, केंद्र की सरकार किसानों की सरकार है, हमने एमएसपी डेढ़ गुना बढ़ाया

मोदी की इस रैली को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। माना जा रहा है कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद मोदी रैली में विपक्ष पर जोरदार हमला करेंगे। रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद होंगे। भाजपा प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने बताया,”रैली को लेकर किसानों में जबरदस्त उत्साह है। आज की रैली में जुटने वाली भीड़ इसका प्रमाण होगी। सरकार के फैसलों से किसान खेती को लेकर काफी उत्साहित हैं। शाहजहांपुर किसानों का क्षेत्र है। यहां के किसान प्रगतिशील खेती के लिए जाने जाते रहे हैं।”

वाजपेयी ने कहा कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने कई फसलों पर एमएसपी भी बढ़ाया है। मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी कर रोजाना नए फैसले ले रही है।इस रैली को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर से लेकर तहसील स्तर तक भाजपा नेताओं को किसानों को रैली स्थल में लाने की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा नेता रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। रैली स्थल पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। किसान रैली के प्रभारी व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने दावा किया कि शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री के विचार सुनने को करीब एक लाख लोगों के आगमन की संभावना है।

सामाजिक बुराइयों से लड़ने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना जरूरी : मोदी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख