शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Lucknow में बन रहा पीएम मित्र पार्क, एक ही जगह ‘फार्म से फैशन’ तक सब मिलेगा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

उत्तर प्रदेश अब वस्त्र उद्योग का नया गढ़ बनने की ओर बढ़ रहा है। लखनऊ में बन रहे पीएम मित्र पार्क की शुरुआत इस दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पार्क 'खेती से फैशन' की संपूर्ण यात्रा को एक ही स्थान पर समेटेगा। इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।

· · 2 मिनट

Lucknow में बन रहा पीएम मित्र पार्क, एक ही जगह 'फार्म से फैशन' तक सब मिलेगा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

उत्तर प्रदेश अब टेक्सटाइल का पावरहाउस बनने की राह पर है। लखनऊ में बन रहा पीएम मित्र पार्क इस दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पार्क ‘फार्म से फैशन’ तक सब कुछ एक ही जगह पर उपलब्ध कराएगा, जिससे रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे। 990.71 करोड़ रुपये से लखनऊ पार्क का विकास तेजी से हो रहा है।

टेक्सटाइल हब बनने की ओर उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश का एक बड़ा औद्योगिक और टेक्सटाइल केंद्र बन रहा है। केंद्र सरकार की खास योजना ‘प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्‍सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्र)’ के तहत लखनऊ में एक बड़ा टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जा रहा है। यह पार्क प्रदेश की औद्योगिक तरक्की को नई रफ्तार देगा। लखनऊ में इस पीएम मित्र पार्क के लिए 1,000 एकड़ जमीन ले ली गई है। यहाँ जरूरी सुविधाओं और बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने के लिए 990.71 करोड़ रुपये का काम चल रहा है। यह दिखाता है कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने और जल्दी फैसले लेने में कितनी आगे है।

एक ही जगह ‘फार्म से फैशन’ तक सब कुछ

यह पार्क ‘फार्म टू फाइबर, फाइबर टू फैब्रिक और फैब्रिक टू फैशन’ यानी कपड़ा बनाने की पूरी प्रक्रिया को एक ही जगह पर विकसित करेगा। इससे सामान बनाने का खर्च कम होगा और उत्तर प्रदेश दुनिया के बाजार में मजबूत स्थिति में आ जाएगा।

निवेश और रोजगार का बड़ा केंद्र

प्रदेश सरकार की अच्छी नीतियों के कारण पीएम मित्र पार्क निवेशकों को खूब आकर्षित कर रहा है। देश भर के 7 पार्कों में कुल 63,177 करोड़ रुपये के निवेश में लोगों की दिलचस्पी दिखाई है। हर पार्क में करीब 3 लाख लोगों को सीधे और परोक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है। इससे उत्तर प्रदेश के युवाओं को नौकरी के बड़े अवसर मिलेंगे।

बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर जोर

योगी सरकार लखनऊ पीएम मित्र पार्क को दुनिया की बेहतरीन कनेक्टिविटी और सुविधाओं से जोड़ने पर खास ध्यान दे रही है। अच्छी सड़कें, बिजली, पानी और लॉजिस्टिक्स का मजबूत नेटवर्क इस पार्क को निवेशकों के लिए बहुत अच्छा माहौल देगा।

‘आत्मनिर्भर यूपी’ की ओर एक बड़ा कदम

यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश को ‘नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला राज्य’ बनाने के सपने को मजबूत करता है। पीएम मित्र पार्क से टेक्सटाइल सेक्टर में नए रास्ते खुलेंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक मजबूत सहारा मिलेगा। लखनऊ में पीएम मित्र पार्क के रूप में यह बड़ा प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश को देश के सबसे आगे टेक्सटाइल हब के तौर पर स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे आने वाले सालों में निवेश, रोजगार और निर्यात के नए दरवाजे खुलेंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख