शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

फसलों को बर्बाद कर रहे छुट्टा जानवर

· · 1 मिनट

फसलों को बर्बाद कर रहे छुट्टा जानवर

हरदोई। सूखे और बढ़ती महंगाई से किसानों का नुकसान हो रहा है, नीलगाय पहले से ही खेती बर्बाद कर रही थीं। ऐसे में अब सैकड़ों की संख्या में छुट्टा जानवर भी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

हरदोई जिला मुख्यालय से लगभग 39 किमी. दूर संडीला तहसील के दर्जनों गाँवों में पिछले एक साल से छुट्टा जानवरों ने आतंक मचाकर रखा है। किसानों को दिन-रात अपनी फसल की रखवाली करनी पड़ती है। संडीला तहसील के बालामऊ के किसान जीतू सिंह (45 वर्ष) ने इस बार तीन बीघे खेत में उड़द लगाया था, दिन-रात रखवाली करने के बाद भी उनकी फसल बर्बाद कर दी।

जीतू सिंह कहते हैं, “इतना महंगा, बीज, खाद लगाने के बाद अगर कुछ न मिले तो किसान क्या कर सकता है। धान, गेहूं, उड़द, मूंग सभी फसलें बर्बाद कर दे रहे हैं जानवर।” ये छुट्टा जानवर खेत में आलू, मटर, सरसों, जौ, गोभी, टमाटर, बैंगन आदि फसलों को रौंद कर पूरी तरह से बर्बाद कर दे रहे हैं। यहां के किसान खेतों में ही डेरा जमाए रहते हैं, पालियों में लोग खेत की सुरक्षा करते हैं। उसी गाँव के राम खेलावन कहते हैं, “इस बार जानवर गेहूं भी चर गए थे, सब्जियों की खेती में दिन-रात रखवाली करनी पड़ती है। इतनी महंगाई में खेती करना अब आसान नहीं है।”

स्वयं वालेंटियर: प्रियांशी मौर्य

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

स्कूल: श्रीजानकी प्रसाद इंटर कालेज, कछौना, हरदोई

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख