शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

फसल के साथ केंचुए उगाता है ये किसान

· · 1 मिनट

फसल के साथ केंचुए उगाता है ये किसान

खीरी। खेतों में फसल उगाने के बारे में तो आप सबने सुना होगा लेकिन लखीमपुर में एक किसान ऐसा भी है जो अपने खेतों में केंचुआ उगाता है।

इससे किसान की फसल को कोई नुकसान होने के बजाए फसल का उत्पादन दोगुना है। दिलजिंदर सिंह (32 वर्ष) नामक इस किसान में खेतों में जहां देखो वहीं केंचुए ही केंचुए हैं फिर भी किसान की गन्ने की फसल लहलहा रही है।

लखीमपुर शहर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर मोहनपुरवा गाँव में दिलजिंदर अपने खेतों में उवर्रकों का इस्तेमाल नहीं करते। सिर्फ सीड ट्रीटमेंट में कीटनाशक का प्रयोग करते हैं, जिसके चलते दिलजिंदर के खेतों में भारी मात्रा में केंचुए हैं। जिधर देखो केंचुए की बीट दिखाई पड़ती है। जमीन खोदिए तो केंचुओं के गुच्छे निकलते हैं।

दिलजिंदर बताते हैं, “केंचुए किसान के मित्र होते हैं। जमीन को पोला रखने में केंचुए बड़ी भूमिका निभाते है। वर्मी कम्पोस्ट और केंचुआ खाद से खेतों में केंचुओं की तादात धीरे धीरे बढ़ती चली गई।”

दिलजिंदर अपने खेतों में गन्ने की पत्ती हो या गेहूं की खोई कभी जलाते नहीं हैं। खेतों में ही सड़ा देते हैं। इससे पहले वो एक एयरवेज कम्पनी में काम करते थे लेकिन मिट्टी की खूशबू उन्हें खेतों में खींच लाई। दिलजिंदर लैपटाप इंटरनेट और आईफोन का भी प्रयोग करते हैं और कहते हैं कि खेती में नई तकनीक जरूरी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख