गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

फर्ज़ी मार्कशीट और 35 साल नायब तहसीलदार की नौकरी

· · 1 मिनट

फर्ज़ी मार्कशीट और 35 साल नायब तहसीलदार की नौकरी

एटा। प्रदेश में शिक्षा माफियाओं का तंत्र इतना मजबूत है कि एक शख्स फर्ज़ी मार्कशीट भी बन गई और सत्यापन के बाद पिछले 35 सालों से नायब तहसीलदार की नौकरी भी कर रहा है।

एटा सदर के नायब तहसीलदार जमशेद आलम की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट फर्ज़ी होने का खुलासा आरटीआई के जरिए हुआ। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जमशेद आलम के दस्तावेजों को फर्ज़ी करार देते हुए सत्यापित कॉपी भी दी है। इसके बाद राजस्व विभाग ने इसकी जांच डीएम को सौंपी है।

वहीं इस बारे में जब जमशेद आलम से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। आलम की इंटरमीडिएट की सप्लीमेंट्री परीक्षा में जो रोल नंबर 22287-339242 दिखाया है, वो कृष्ण पाल सिंह चौहान का है, जो दयानंद स्मारक इंटर कालेज मैनपुरी से अंग्रेजी की परीक्षा देने के लिए आवंटित किया गया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख