शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पहली बार विधवाएं मंदिर में खेलेंगी होली

· · 1 मिनट

पहली बार विधवाएं मंदिर में खेलेंगी होली

मथुरा। वृन्दावन के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब वहां दशकों से रहती आ रहीं विधवा महिलाएं किसी प्रसिद्ध मंदिर में होली खेलेंगी। इसकी पहल की है सामाजिक संस्था सुलभ इंटरनेश ने।

21 मार्च को वृन्दावन के प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का वृन्दावन की विधवाएं तो बेसब्री से इंतजार कर ही रही हैं, साथ ही, वाराणसी की विधवाएं भी होली मनाने यहां पहंच रही हैं।

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक एवं सामाजिक सुधारक डॉ. विन्देश्वर पाठक ने बताया, ‘‘विधवाओं को होली खेलने से रोकने वाली हिन्दू समाज की कुप्रथा को रोकने का यह पहला प्रयास है। जिसे समाज की सभी धाराएं स्वीकार कर रही हैं। इस कार्यक्रम में कई हस्तियां भी शामिल हो रही हैं।”

उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर सुलभ इंटरनेशनल वृन्दावन एवं वाराणसी में रहने वाली तकरीबन 1500 विधवा महिलाओं की देखभाल कर रहा है। यह संस्था परिवार एवं समाज की मुख्य धारा से पिछले कई दशकों से दूर जीवन जी रहीं इन महिलाओं को उनका सम्मान वापस दिलाने के लिए पिछले तीन सालों से उनके आश्रम में होली का त्यौहार मना रही है। लेकिन यह पहली बार है जब विधवाओं की खुशी के लिए किसी मंदिर में इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है।”

डॉ. पाठक ने बताया, “इस कार्यक्रम में 1200 किलोग्राम गुलाल तथा 1500 किलोग्राम गुलाब व गेंदा के फूलों की पत्तियों का प्रयोग किया जाएगा। जिसे सफेद साडी पहनकर आईं विधवाएं एक-दूसरे पर उड़ले कर उन्हें रंग-बिरंगा बना देंगी।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख