गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

फ्लाईओवर हादसे में मरने वालों की तादात बढ़कर 24 हुई

· · 1 मिनट

फ्लाईओवर हादसे में मरने वालों की तादात बढ़कर 24 हुई

कोलकाता (भाषा)। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरे हुए हिस्से के मलबे से तीन और शव मिलने के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम, एनडीआरएफ, दमकल कर्मियों के साथ सेना ने रात भर चले बचाव अभियान में कॉन्क्रीट के मलबे से तीन और शवों को बाहर निकाला है।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुये लोगों की संख्या करीब 90 है। अधिकारी ने कहा, ”मलबे से कोई व्यक्ति जीवित नहीं मिला है। दो ऑटोरिक्शा के अलावा कुछ अन्य वाहनों को बाहर निकाला गया है। एक लॉरी अभी भी भीतर फंसी हुई है। अंदर कोई और व्यक्ति फंसा हुआ है या नहीं, इसके बारे में नहीं कहा जा सकता है।”

गुरुवार दोपहर निर्माणाधीन विवेकानंद फ्लाईओवर का करीब 60 मीटर लंबा हिस्सा गिर गया था। पश्चिम बंगाल सरकार ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है। हादसे को लेकर विपक्ष द्वारा ममता बनर्जी सरकार पर निष्ठुरता का आरोप लगाये जाने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। कोलकाता पुलिस ने हैदराबाद स्थित निर्माण कंपनी आईवीआरसीएल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 308 और 407 के तहत मामला दर्ज किया गया है और कंपनी के स्थानीय कार्यालय को सील कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल पुलिस पूछताछ के लिए हैदराबाद पहुंची

कोलकाता में फ्लाईओवर दुर्घटना को लेकर इसकी निर्माता कंपनी आईवीआरसीएल से पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस की चार सदस्यीय टीम हैदराबाद पहुंच चुकी है। हैदराबाद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”वे लोग यहां आकर मामले की जांच कर रहे हैं।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख