शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

फैट टैक्स भी नहीं रोक पाएगा फास्ट फूड कारोबार की तेज़ रफ्तार

· · 1 मिनट

फैट टैक्स भी नहीं रोक पाएगा फास्ट फूड कारोबार की तेज़ रफ्तार

लखनऊ। केरल में फास्ट फूड पर फैट टैक्स लगने के बावजूद अगले 5 साल में फास्ट फूड का बिजनेस 24 हजार करोड़ रुपये को पार कर सकता है। केरल की तरह दूसरे राज्य भी फास्ट फूड पर फैट टैक्स लगाने की सोच रहे हैं लेकिन लोग इस वजह से फास्ट फूड कम खाएंगे ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। नेशनल रेस्टोरेंट एसोशिएशन ऑफ इंडिया यानी NRAI की रिपोर्ट की मानें तो देश में अगले 5 साल में फास्ट फूड का बिजनेस 24 हजार करोड़ रुपये को पार कर सकता है।

देश में बर्गर, पिज्जा, नूडल्स और डोनट जैसे फास्ट फूड के बिजनेस की ग्रोथ भी फास्ट हो रही है। NRAI की रिपोर्ट के मुताबिक देश में बाहर जाकर खाने के लिए सबसे ज्यादा 36 फीसदी लोग Dominoz, Sub-way, McDonald और KFC जैसी क्विक सर्विसेज रेस्टोरेंट को पसंद करते हैं। इसके बाद 30 फीसदी लोग Pizza Hut, Sagar Ratna और Pepe Jones जैसे फूड चेंस में जाते हैं। Cafe Coffe Day और Starbucks जैसे कॉफी शॉप में भी 17 फीसदी लोग जाना पसंद कर रहे है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर देश के सभी रेस्टोरेंट को एक इंडस्ट्री का हिस्सा मान लिया जाए तो इसका साइज रेलवे, होटल और बॉलीवुड से भी कई गुना बड़ा निकलेगा।

NRAI ने अपनी रिपोर्ट के लिए देश के 20 शहरों में 2000 लोगों और 50 बड़े रेस्टोरेंट के CEOs से बातचीत की है। रिपोर्ट में सेक्टर की चुनौतियों पर भी फोकस किया गया है। इस रिपोर्ट की मानें तो साल 2021 में फास्ट फूड का मार्केट मौजूदा 9 हजार करोड़ से बढ़कर 24 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। यानी आने वाले सालों में क्विक सर्विस रेस्टोरेंट का बिजनेस ही सबसे तेजी से आगे बढ़ेगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख