शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मुंबई के चिड़ियाघर में अब आम लोग भी कर सकेंगे पेंग्विन का दीदार

· · 1 मिनट

मुंबई के चिड़ियाघर में अब आम लोग भी कर सकेंगे पेंग्विन का दीदार

मुंबई (भाषा)। मुंबई के भायखला चिड़ियाघर में अलग जगह पर रखे गए सात हमबोल्ट पेंग्विन को चिड़ियाघर के एक नए बाड़े में लाया गया है और शनिवार से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

एक वरिष्ठ निकाय अधिकारी ने कहा, ‘‘शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर पेंग्विन के लिए बनाए गए नए बाड़े का शुक्रवार की शाम को उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अगले दिन (18 मार्च) को इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।”

हालांकि, अभी इस बात का निर्णय किया जाना बाकी है कि पेंग्विन को देखने आने वाले लोगों को कितना शुल्क अदा करना होगा। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में जब तक अंतिम निर्णय नहीं लिया जाता तब तक यहां आने वाले लोगों को शुल्क के रूप में पांच रुपए अदा करने होंगे।

पिछले वर्ष जुलाई से चिड़ियाघर में अलग क्षेत्र में रखे गए इन पेंग्विन को जीवाणुतत्व-संबंधी परीक्षण के बाद पिछले सप्ताह छह मार्च को चिड़ियाघर में उस नई जगह पर लाया गया जहां आम लोग इसे देख सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख