शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गोवा में आयरिश युवती नग्नावस्था में मृत मिली, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

· · 1 मिनट

गोवा में आयरिश युवती नग्नावस्था में मृत मिली, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पणजी (आईएएनएस)। आयरलैंड की एक 25 वर्षीया युवती का शव दक्षिणी गोवा के सुदूरवर्ती इलाके में खुली जगह पर नग्न अवस्था में मिला। पुलिस ने बुधवार को बताया कि युवती मंगलवार को मृत मिली। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका है। वह होली मनाने के लिए एक दोस्त के साथ उत्तरी गोवा में अरम्बोल से काणकोण उपजिला पहुंची थीं, जो पालोलेम तथा अगोंदा जैसे लोकप्रिय समुद्र तटों के लिए विख्यात है।

मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, “हम उन लोगों की जांच कर रहे हैं, जो होली समारोह के दौरान उसके साथ मौजूद थे। उसके दोस्तों ने हमें कुछ सुराग भी दिए हैं और हम कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी कर रहे हैं।”

पुलिस को युवती के साथ दुष्कर्म का संदेह है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए पणजी के नजदीक गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक सैमी टेवारेस ने कहा, “युवती का शव खून से लथपथ मिला। उसके सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख