गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अफगानिस्तान हमें सौंपे आतंकवादी : पाक

· · 1 मिनट

अफगानिस्तान हमें सौंपे आतंकवादी : पाक

इस्लामाबाद (भाषा)। पाकिस्तानी सेना ने आज अफगानिस्तान को 76 वांछित आतंकवादियों की सूची सौंपी है जो उसके इलाके में छिपे हुए हैं। पाक ने मांग की है कि अफगानस्तिान इन आतंकियों के प्रत्यपर्ण की कार्यवाही फौरन शुरु करे।

सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि अफगान दूतावास के एक ‘‘अधिकारी” को रावलपिंडी में सेना मुख्यालय :जीएचक्यू: बुलाया गया था।

गफूर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अफगानिस्तानी दूतावास के अधिकारी को जीएचक्यू में बुलाया गया था। उनसे फौरन कार्रवाई करने या उन्हें पाकिस्तान को सौंपने को कहा गया है।” सेना ने हालांकि उन आतंकियों का नाम नहीं जाहिर किया जिनकी सूची अफगानिस्तान को सौंपी गई है।

पाकिस्तान के दक्षिण में एक धार्मिक स्थल पर आईएस द्वारा किए गए आत्मघाती धमाके में 76 लोगों की मौत होने की घटना समेत एक हफ्ते के अंदर हुए कई आतंकी हमलों के बाद ये कदम उठाया गया है।

सीमा पार छुपे आतंकवादियों पर कार्रवाई का दबाव बनाने के लिए पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगने वाली अपनी सीमा भी बंद कर रखी है। गफूर ने कहा, ‘‘पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा को सुरक्षा कारणों से तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख