शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

शुक्रवार तक कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच देगा पाकिस्तान

भारत ने कहा कि हम पाकिस्तान के प्रस्ताव का आकलन कर रहे हैं।

· · 1 मिनट

शुक्रवार तक कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच देगा पाकिस्तान

मौत की सजा का सामना कर रहे भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को शुक्रवार तक राजनयिक पहुंच दी जाएगी। यह जानकारी बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने दी। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह पाकिस्तान के प्रस्ताव का आकलन कर रहा है।

भारतीय नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी कुलभूषण जाधव (49) को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद कुलभूषण की मौत की सजा पर रोक लगाने के लिए भारत ने अंतर्राष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) का दरवाजा खटखटाया था।

मोहम्मद फैसल ने कहा कि भारतीय उच्चायोग को सूचित करने के बाद पाकिस्तान भारत के जवाब का इंतजार कर रहा है। वहीं नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान ने जाधव तक भारत की राजनयिक पहुंच के लिए प्रस्ताव भेजा है।

उन्होंने कहा कि हम कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान को जवाब देंगे। आईसीजे के 17 जुलाई के आदेश के दो हफ्ते बाद पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है। आईसीजे ने पाकिस्तान को जाधव की सजा की प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार करने के लिए कहा था। आईसीजे ने पाकिस्तान को यह भी निर्देश दिया था कि वह जाधव तक भारत को अविलंब राजनयिक पहुंच दे।

(भाषा से इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- सरकार कुलभूषण जाधव की वापसी के लिए प्रतिबद्धः एस. जयशंकर

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख