रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पैसा ही सबकुछ नहीं, आदर्श नौकरी को वरीयता देते हैं भारतीय: सर्वे

· · 1 मिनट

पैसा ही सबकुछ नहीं, आदर्श नौकरी को वरीयता देते हैं भारतीय: सर्वे

नई दिल्ली (भाषा)। एक सर्वेक्षण के अनुसार भारतीय कर्मचारी अमेरिका व ब्रिटेन के कर्मचारियों की तुलना में अधिक सकारात्मक व लचीले रुख वाले हैं और उनमें से आधे तो अपनी आदर्श नौकरी को वरीयता देते हैं भले ही वहां पैसा कम हो। एडोब की एक रपट ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

इसके अनुसार भारतीय अपने काम से इतना प्यार करते हैं कि सर्वेक्षण में शामिल 98 प्रतिशत ने कहा कि लॉटरी लगने के बाद भी वे अपनी नौकरी करते रहेंगे। इसके अनुसार 83 प्रतिशत भारतीय कर्मचारी अपनी नौकरियों से प्यार करते हैं उनकी इस संतुष्टि में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी तक पहुंच का बहुत बड़ा योगदान है।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारतीय कर्मचारियों के लिए वेतन ही सबकुछ नहीं है। लगभग आधे भारतीय कर्मचारी अपने लिए आदर्श नौकरी करेंगे चाहे वहां पैसा कम हो। यह सर्वे विभिन्न कार्यालयों में काम कर रहे 500 से अधिक भारतीय कार्यालय कर्मचारियों की राय पर आधारित है जो कि दैनिक रुप से कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख