शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उत्तर प्रदेश में शुरू हुई धान खरीद, खाद्य विभाग की वेबसाइट या फिर इस मोबाइल ऐप पर कराएं रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश में धान की सरकारी बिक्री के लिए पंजीकरण अनिवार्य हैं। प्रदेश में एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो गई है।

· · 1 मिनट

उत्तर प्रदेश में शुरू हुई धान खरीद, खाद्य विभाग की वेबसाइट या फिर इस मोबाइल ऐप पर कराएं रजिस्ट्रेशन

यूपी में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद की प्रक्रिया शुरु हो गई है। यूपी सरकार धान खरीद वर्ष 2022-23 के तहत 1 एक अक्टूबर से लेकर 28 फरवरी 2021 तक धान की खरीद करेगी। यूपी में 2040 और 2060 रुपए प्रति कुंतल की दर धान की बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।

धान खरीद (paddy procurement 2021-22) कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के तहत पारदर्शी धान खरीद की व्यवस्था के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

किसानों का इस वर्ष धान खरीद के लिए ‘कृषक पंजीकरण’ आधार नम्बर और मोबाइल नम्बर पर भेजे गये ओटीपी को भरने के बाद होगा। इस साल किसानों को धान के मूल्य का भुगतान उनके आधार से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा, इसलिए किसान अपने जिस बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं, उसे आधार से लिंक कराना होगा।

https://t.co/PlaPGVY7Bm

इसके साथ ही किसान किसान मित्र मोबाइल ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-1800-150 या सम्बन्धित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख