शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पांच सांसदों को संसद रत्न सम्मान

· · 1 मिनट

पांच सांसदों को संसद रत्न सम्मान

चेन्नई (भाषा)। पहली बार लोकसभा के सदस्य बने चार सांसदों सहित पांच सांसदों को शनिवार को संसद रत्न सम्मान दिया गया।

आरबीआई के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन ने सांसदों को पुरस्कार दिए। पुरस्कारों की स्थापना प्राइम टाइम फाउंडेशन और ई मैग्जीन प्रीसेंस द्वारा की गयी है। लोकसभा के पांच सदस्यों और राज्यसभा के एक पूर्व सदस्य को संसद में उनके कामकाज के लिए ये पुरस्कार दिए गए।

सम्मानित किए गए सदस्यों में भाजपा के पीपी चौधरी और हीना विजय कुमार गावित, शिवसेना के श्रीरंग अप्पा बारने और शिवाजी ए पाटिल और कांग्रेस के राजीव शंकर राव सातव शामिल हैं।

पीपी चौधरी राजस्थान में पाली संसदीय क्षेत्र से सदस्य हैं जबकि गावित महाराष्ट्र में नंदुरबार से, बारने महाराष्ट्र में ही मावल से और सातव हिंगोली से लोकसभा सदस्य हैं। ये सभी पहली बार संसद सदस्य बने हैं। पाटिल महाराष्ट्र के शिरुर से दूसरी बार शिवसेना के सांसद हैं। इन मौजूदा संसद सदस्यों के साथ ही केरल से माकपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य पी राजीव को भी सम्मानित किया गया।

एक समिति ने इन सदस्यों का चयन किया। इस समिति में संसद सदस्यों अर्जुन राम मेघवाल और आनंदराव अडसुल भी शामिल थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख