गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पिछले 24 घंटे का आंकड़ा: साढ़े तीन लाख के करीब मिले मरीज, 2600 से ज्यादा लोगों की मौत, देश में 25 लाख से ज्यादा एक्टिव केस

23 अप्रैल को कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,45,147 रही। इन 24 घंटों में 2621 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। वहीं एक्टिव केसों की संख्या ने भी 25 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।

· · 2 मिनट

पिछले 24 घंटे का आंकड़ा: साढ़े तीन लाख के करीब मिले मरीज, 2600 से ज्यादा लोगों की मौत, देश में 25 लाख से ज्यादा एक्टिव केस

इस साल आई कोरोना की दूसरी लहर पिछले साल 2020 के मुकाबले 21 साबित हो रही है। वर्ल्डोमीटर की मानें तो लगातार तीसरे दिन 23 अप्रैल को कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,45,147 रही। इन 24 घंटों में 2621 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई।

मौजूदा वक्त में हालात इस कदर खराब हैं कि अब देश के ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। यही वजह है कि एक्टिव केसों में भी वृद्धि हो रही है। वर्ल्डोमीटर के अनुसार 23 अप्रैल को एक्टिव केसों की संख्या 25,50,778 हो गई।

352690-corona-update-india
352690-corona-update-india

देश में स्वास्थ्य संसाधनों की कमी से बड़े और छोटे शहर में भी मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, चाहे ऑक्सीजन सिलेंडर हो या रेमडेसिविर जैसी जरूरी दवाएं। इस बीच कोरोना से मौत का आंकड़ा भी थमने का नाम नहीं ले रहा। देश में अब तक कुल 1.89,549 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 अप्रैल को डेथ रेट 1.35 प्रतिशत रहा।

अगर हम पिछले तीन दिनों का ही आंकड़ा देखें तो इस दौरान करीब 10 लाख मामले बढ़ गए हैं और छह हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। इस गंभीर हालात ये दूसरी लहर किस पीक पर जाकर रुकेगी, कहना मुश्किल है।

रोजाना ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जहां 1 अप्रैल को 50,390 ठीक होकर अपने घर को लौटे तो 23 दिन (23 अप्रैल) ये संख्या 2,20,513 रही। ऐसे में रिकवरी रेट 98.65 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 66 लाख दो हजार से ज्यादा हो गया है। इनमें से एक करोड़ 38 लाख 63 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

352691-corona-update-india-24-april
352691-corona-update-india-24-april

राज्यों के हाल में भी नहीं हो रहा सुधार

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 37,238 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 2,73,653 एक्टिव मामलों में से 2,18,000 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में एक दिन में कुल 2,25,236 सैम्पल की जांच की गई, जिसमें 01 लाख से अधिक जांच RT-PCR के माध्यम से हुई हैं। प्रदेश में अब तक कुल 3,93,14,905 सैम्पल की जांच की गई।

वहीं महाराष्ट्र और दिल्ली में ही अकेले 1000 से ज्यादा लोगों की मौत की मौत हो गई है. दिल्ली में 24 घंटे में 24,331 नए केस सामने आए, जबकि 348 लोगों की जान चली गई है. दिल्ली में एक्टिव केस का भी रिकॉर्ड बन गया है. राज्य में पहली बार यह आंकड़ा 92 हजार के पार पहुंच गया। वहीं महाराष्ट्र में एक दिन में 773 लोगों की मौत हो गई, जबकि 66,836 नए केस मिले। इसके अलावा केरल में 28,447, कर्नाटक में 26,962 नए केस 24 घंटे में सामने आए हैं।

Also Read: अब गाँवों में कोरोना की दहशत, एक ही गाँव में मिले 40 कोविड पॉजिटिव

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख