शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ओवैसी पर राष्ट्रद्रोह का मुक़दमा दर्ज़

· · 1 मिनट

ओवैसी पर राष्ट्रद्रोह का मुक़दमा दर्ज़

गाँव कनेक्शन नेटवर्क (हैदराबाद)। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन(एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आईएस के कथित पांच संदिग्धों को कानूनी मदद देने के ऐलान के बाद उनपर ये कार्रवाई हुई है। एक वकील की शिकायत पर स्थानीय अदालत ने ये आदेश जारी किया है।

सरूर थाने को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश

सरूर थाने को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने इस मामले में 30 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है। पहले वकील ने सीधे पुलिस में शिकायत की थी। इसके बाद वहां जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। शिकायत करने वाले वकील करुणा सागर ने बताया कि उन्होंने तीन जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई थी।

एनआईए ने की थी गिरफ्तारी

उन्होंने दावा किया कि ओवैसी के दावे के बाद देश विरोधी ताकतों को बल मिला है। पिछले दिनों एनआईए ने गुप्त सूचना के आधार पर हैदराबाद में कई जगहों पर एक साथ छापा मारा था। इसमें कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। प्राथमिक जांच में कुछ लोगों को तो छोड़ दिया गया लेकिन, पांच लोगों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने का दावा किया गया और उनकी गिरफ्तारी हुई।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख