शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

योगी सरकार का एक साल नाकामी की मिसाल : राजेंद्र चौधरी

· · 1 मिनट

योगी सरकार का एक साल नाकामी की मिसाल : राजेंद्र चौधरी

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने योगी सरकार के एक साल के कार्यकाल को छल, फरेब और धोखे भरा करार दिया। साथ ही कहा कि योगी सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिये जश्न में डूबी है। भारतीय लोकतंत्र की यह पहली सरकार है जिसने अपने एक साल के कार्यकाल में कोई काम नहीं किया।

ये भी पढ़ें- मोदी और योगी बोलें – आलू चिप्स और मैंगो पल्प बनाने में सबको पीछे छोड़ देगा यूपी

उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपनी पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार के काम को अपना बताती रही, मगर जनता सचाई जानती है। यह सरकार दो बजट पेश कर चुकी, मगर वह धन कहां खर्च हुआ, उसकी जमीनी हकीकत का कुछ पता नहीं है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, नौजवान बेरोजगारी के कारण त्रस्त हैं।

ये भी पढ़ें- योगी ने कहा- तीन साल में पैदा करेंगे 40 लाख रोजगार

अखिलेश सरकार ने जिन 10 लाख लोगों को नौकरी दी थी, इस सरकार ने उनमें से साढ़े तीन लाख को तो सड़क पर ला दिया है। सरकार की असफलता पर प्रदेश की जनता ने गोरखपुर और फूलपुर के उपचुनाव में अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है। ऐसे में जनता की गाढ़ी कमाई के धन से किसी भी तरह का जश्न मनाना प्रदेश की पीड़ित जनता के जले पर नमक छिड़कने जैसा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख