गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भारत में तीन तलाक़ पर बैन: पाकिस्तानी नागरिकों ने दी ये प्रतिक्रिया

· · 1 मिनट

भारत में तीन तलाक़ पर बैन: पाकिस्तानी नागरिकों ने दी ये प्रतिक्रिया

लखनऊ। भारत के उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को दिए ऐतिहासिक फैसले में तीन तलाक को असंवैधानिक बताते हुए इस पर रोक लगा दी। साथ ही सरकार से कहा कि वह इस पर सख्त कानून बनाए। ज़्यादातर भारतीयों ने इस फैसले का खुले दिल से स्वागत किया। हालांकि कुछ लोगों के बीच विचारों को लेकर मतभेत भी हुआ लेकिन इनकी संख्या बहुत कम है।

भारत में हुए इस फैसले पर पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी चर्चा हुई। पाकिस्तानी समाचार पोर्टल द डॉन ने भारत में तीन तलाक पर बैन को लेकर ख़बर छापी जिस पर कई पाकिस्तानियों ने प्रतिक्रिया दी

अकरम ने फैसले की तारीफ करते हुए लिखा – बहुत बढ़िया। न्याय हुआ।

अली ने लिखा – अंतत: भारतीय धर्मनिरपेक्ष समाज की ओर बढ़ रहे हैं जहां धर्म संविधान के ऊपर नहीं है।

हारून ने इस फैसले में हुई देरी पर कटाक्ष करते हुए लिखा – यहां तक कि तलाक के मामले में पाकिस्तान का कानून भारत में तलाक (मुस्लिमों) के कानून से अच्छा था।

वहीदुद्दीन – मुस्लिम महिलाओं के मूलभूत अधिकारों की इनायत करता हुआ यह एक अच्छा फैसला है। पाकिस्तान और बांग्लादेश में यह बहुत पहले ही लागू (या इसके दुरुपयोग को प्रभावी ढंग से कम किया जा चुका है) हो चुका था। लेकिन भारतीय सरकारों में इस तरह के एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर कानून तैयार करने के लिए साहस की कमी थी।

आपको बता दें कि पाकिस्तान, सऊदी अरब और बांग्लादेश जैसे 21 देशों में तीन तलाक पर काफी पहले ही रोक लगाई जा चुकी है।

तीन तलाक का दर्द: ‘मैं हलाला की जलालत नहीं झेल सकती थी’

तीन तलाक केस: जानें, 5 धर्मों के उन 5 जजों के बारे में, जिन्होंने सुनाया ऐतिहा‍सिक फैसला

इन पांच महिलाओं ने लड़ी तीन तलाक के खिलाफ कानूनी लड़ाई

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख