शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

UP NEWS: माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक पढ़ाई जाएंगी केवल NCERT की किताबें: स्कूलों की मनमानी पर लगी रोक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के नए सत्र 2026-27 की किताबों को लेकर किए गए नए फैसले के बाद अब माध्यमिक स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की किताबें ही चलेंगी। कक्षा 9 से 12 तक के छात्र अब निर्धारित मूल्य पर ही पुस्तकें खरीद सकेंगे। निजी प्रकाशकों की महंगी किताबों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई होगी।

· · 3 मिनट

UP NEWS: माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक पढ़ाई जाएंगी केवल NCERT की किताबें: स्कूलों की मनमानी पर लगी रोक

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में जिला प्रशासन ने माध्यमिक विद्यालयों में महंगी किताबों और फीस के विरोध के चलते एक बड़ा फैसला लिया है। अब जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक केवल एनसीईआरटी की निर्धारित पुस्तकें ही संचालित की जाएंगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं। यदि कोई भी विद्यालय एनसीईआरटी की निर्धारित पुस्तकों के अलावा किसी अन्य निजी प्रकाशक की किताबों से शिक्षण कार्य कराता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश कक्षा 9 से 12 तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा और इन कक्षाओं की किताबों के दाम भी तय कर दिए गए हैं, ताकि छात्रों को निर्धारित मूल्य पर ही पुस्तकें उपलब्ध हो सकें। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित 36 विषयों की एनसीईआरटी पुस्तकों का ही प्रयोग किया जाएगा।

मंहगी किताबों की जगह अब सिर्फ NCERT की किताबें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नए सत्र 2026-27 से पहले एक अहम फैसला लिया है, जो सीधे तौर पर पढ़ाई के तरीके को बदलने वाला है। अब स्कूलों में मनमर्जी की किताबें नहीं चलेंगी, बल्कि सिर्फ तय और मंजूर किताबों से ही पढ़ाई कराई जाएगी। इस फैसले से जहां छात्रों पर गलत या महंगी किताबों का बोझ कम होगा, वहीं पढ़ाई का स्तर भी एक जैसा रखने की कोशिश की जाएगी। बोर्ड के अनुसार, कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए इंग्लिश, मैथ्स और साइंस की तय किताबें जरूरी कर दी गई हैं। वहीं कक्षा 11 और 12 के लिए 36 विषयों की किताबें फिक्स की गई हैं। पढ़ाई को बेहतर और एक जैसा बनाने के लिए एनसीईआरटी की करीब 70 किताबों को शामिल किया गया है। इसके अलावा हिन्दी, संस्कृत और उर्दू की 12 किताबें भी सिलेबस में जोड़ी गई हैं।

https://twitter.com/hashtag/upboardpryj

महंगी किताबों से मिलेगी मुक्ति

जिला प्रशासन ने निजी प्रकाशकों की किताबों पर पूरी तरह से रोक लगाने का काम शुरू कर दिया है। किसी भी विद्यालय के संचालक ने अगर एनसीईआरटी की किताबों के अलावा अन्य किताबें लेने के लिए किसी भी अभिभावक को कहीं अन्य स्थान पर भेजा तो उस पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। एनसीईआरटी की किताबें सस्ती हैं, जिससे अभिभावकों को इन्हें खरीदने में कोई कठिनाई नहीं होगी साथ ही निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की बात कही। एनसीईआरटी किताबों को लेकर जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

सस्ती दरों पर मिलेंगी किताबें

इस फैसले का एक बड़ा फायदा ये भी है कि अब छात्रों को किताबें ज्यादा कीमत पर नहीं खरीदनी पड़ेंगी। बोर्ड ने साफ कहा है कि तय किताबें सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएं। इसका खास ध्यान रखा जाएगा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को किसी तरह की दिक्कत न हो। ये नियम सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट सभी स्कूलों पर लागू होगा। स्कूलों में किताबों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए खास कैंप भी लगाए जाएंगे, ताकि छात्र और उनके माता-पिता सही जानकारी पा सकें।

नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

बोर्ड ने साफ चेतावनी दी है कि अगर कोई स्कूल इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किताबों की छपाई और सप्लाई की जिम्मेदारी तीन एजेंसियों को दी गई है। साथ ही जिला और मंडल स्तर के अधिकारियों को इसकी निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस कदम से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख