शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

प्रदेश के हर मंडल में होगा ओडीओपी समिट का आयोजन

· · 1 मिनट

प्रदेश के हर मंडल में होगा ओडीओपी समिट का आयोजन

लखनऊ। अब उत्तर प्रदेश के हर मंडल में ओडीओपी समिट का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के पात्र उद्यमियों को लाभान्वित कराने का लक्ष्य है। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदर्शनी व तकनीकी सत्रों सहित उत्पाद विशेष पर बायर-सेलर मीट के भी कार्यक्रम आयोजित कराये जायें।

मुख्य सचिव डॉ अनूप चन्द्र पाण्डेय ने यह निर्देश आज लोक भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में मण्डल स्तर पर ओडीओपी समिट कराने के लिए विभागीय अधिकारियों की बैठक कर दिये। उन्होंने कहा कि आगामी 29 नवंबर को वाराणसी मण्डल में, मुरादाबाद मण्डल में 01 दिसंबर, आगरा मंडल में 12 दिसंबर, कानपुर मण्डल में 17 दिसंबर एवं सहारनपुर मंडल में 24 दिसंबर, 2018 को ओडीओपी समिट का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को पूरी करने के निर्देश भी दे दिये गये हैं। डॉ अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं कि गोरखपुर मण्डल में ओडीओपी समिट के आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- हैण्डलूम शोरूम में बिकेंगे ओडीओपी के उत्पाद

बैठक में बताया गया कि भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न वित्त पोषित योजनाओं जैसे-मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, स्टैंड-अप योजना आदि के अन्तर्गत लगभग 4937 लाभार्थियों को लाभान्वित कराकर 14,800 रोजगार सृजन कराये जा चुके हैं। प्रदेश में अभी तक 74 ओडीओपी कैंप एवं 69 ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जहां 4450 लाभार्थियों के साथ-साथ 20,600 लोगों ने भाग लिया।

ओडीओपी समिट 2018 का आयोजन 10 अगस्त, 2018 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सफलतापूर्वक कराया गया, जिसमें 4095 लाभार्थियों को लगभग 1006.94 करोड़ रुपए के ऋण भी दिया गया। समिट के आयोजन में 206 ओडीओपी हस्तशिल्पियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख