गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

24 घंटे में 3,23,144 नए कोरोना पीड़ित आए सामने

पिछले 6 दिनों से पॉजिटिव मामले 3 लाख के ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.48 लाख मरीज ठीक भी हुए। ठीक होने वालों का यह आंकड़ा अब तक सबसे ज्यादा है। देश में इस समय एक्टिव केसों की संख्या 28,82,204 है।

· · 2 मिनट

24 घंटे में 3,23,144 नए कोरोना पीड़ित आए सामने

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,23,144 नए केस सामने आए हैं, जबकि 2,762 लोगों की मौत हुई है। रोजाना के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 6 दिनों से मामले 3 लाख के ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं।

देश के कुल केसों में 71.68% केस सिर्फ 10 राज्यों से हैं, जिनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे अधिक नए मामले 48,700 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 33,551 और कर्नाटक में 29,744 नए मामले सामने आए।

352759-ez9istzviaatfx4
352759-ez9istzviaatfx4

इस बीच एक सकारात्मक खबर यह है कि 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.48 लाख मरीज ठीक भी हुए। ठीक होने वालों का यह आंकड़ा अब तक सबसे ज्यादा है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी की रफ्तार भी कुछ दिखाई दे रही है। बीते दिन एक्टिव केस में सिर्फ 67,660 की बढ़त दर्ज की गई। यह पिछले 14 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 63,065 की वृद्धि हुई थी।

8 राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

देश में इस समय एक्टिव केसों की संख्या 28,82,204 है, जो देश के कुल पॉजिटिव केस का 16.34 प्रतिशत है। आठ राज्यों (महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, केरल) में भारत के कुल सक्रिय मामलों का प्रतिशत 69.1% हैं।

352760-ez9istzviaatfx4-1
352760-ez9istzviaatfx4-1

देश की राजधानी समेत अन्य राज्यों का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 20,201 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 22,055 लोग ठीक हुए और 380 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 47 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 40 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,628 मरीजों की मौत हो चुकी है। 92,358 का इलाज चल रहा है।

देश में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में सोमवार 26 अप्रैल को 48,700 लोग संक्रमित पाए गए। 71,736 लोग रिकवर हुए और 524 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 43 लाख 43 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 36.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 65 हजार 284 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 74 हजार 770 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

वहीं उत्तर प्रदेश में 26 अप्रैल को 33,551 लोग संक्रमित पाए गए। 26,719 लोग रिकवर हुए और 249 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 11 लाख 20 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8 लाख 04 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,414 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख 4 हजार का इलाज चल रहा है।

Also Read: बढ़ता कोरोना: अशोका होटल में होगा दिल्ली हाई कोर्ट के जज व उनके परिवार वालों का इलाज

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख