शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अब 3डी-छपाई में पॉलिमर की जगह पौधों का हो सकेगा इस्तेमाल

· · 1 मिनट

अब 3डी-छपाई में पॉलिमर की जगह पौधों का हो सकेगा इस्तेमाल

न्यूयॉर्क (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं ने पाया है कि मौजूदा 3-डी छपाई में इस्तेमाल होने वाले पॉलिमर की जगह पौधे एक नवीकरणीय और जैविक विकल्प हो सकते हैं। इससे संबंधित शोध का प्रकाशन पत्रिका ‘अडवांस्ड मटीरियल्स टेक्नोलॉजीज’ में किया गया है। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में कहा है कि सेलूलोज का इस्तेमाल छपाई में प्रचुर मात्रा में हो सकता है।

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एआईटी) के सीबास्टियन पैटिसन ने कहा, ”लकड़ी की यांत्रिक बनावट में सेलूलोज सबसे अहम तत्व होता है। इसीलिए यह बेहद सस्ता, जैविक, नविकरणीय होता है और इसके व्यापक रासायनिक गुण के कारण इसका बहुत सारे उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है।”

पैटिंसन ने कहा, ”सेलुलोज और इससे उत्पन्न होने वाले पदार्थो का इस्तेमाल औषधियों, चिकित्सा उपकरणों, खाद्य पदार्थो, इमारत निर्माण, कपड़े और कई दूसरे क्षेत्रों में होता है। इस तरह के बहुत से उत्पाद इसे 3-डी छपाई के योग्य बनाते हैं।” उन्होंने कहा, ”हमने पाया कि इसकी मजबूती और कठोरता आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले एक्राइलोनाइट्रॉइल ब्यूटाडाईइन स्टाईरिन (एबीए) और पालीलैक्टिक एसिड (पीएलए)सहित 3-डी की छपाई वाले पदार्थो से ज्यादा है।” सेलुलोज एसीटेट एक खपत वाले उत्पाद के रूप में व्यापक तौर पर उपलब्ध भी है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख