शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

North India Weather Alert: 26 -27 को रहे सावधान, कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम अचानक बदल सकता है। तेज हवा, गरज के साथ बारिश और ओले गिरने की आशंका है। इस दौरान उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और बिहार के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए उचित उपाय करने की आवश्यकता होगी।

· · 2 मिनट

North India Weather Alert: 26 -27 को रहे सावधान, कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

Kaisa rahega aaj ka mausam: उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम अचानक बदलने वाला है। तेज हवाएं, गरज-चमक, बारिश और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। यह किसानों के लिए चिंता का विषय है क्योंकि कटाई के मौसम में फसलों को नुकसान हो सकता है।

यूपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 26 और 27 मार्च को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इन राज्यों में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, खासकर पश्चिमी यूपी में 27 मार्च को बिजली चमकने और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में ओलावृष्टि का खतरा

27 मार्च को बिहार में मौसम का मिजाज काफी बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर आंधी आ सकती है, जिसकी रफ्तार झोंकों में 70 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि 27 मार्च को बिहार में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की भी प्रबल संभावना है। पड़ोसी राज्य झारखंड में भी 27 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली कड़कने की आशंका है।

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पहाड़ी राज्यों का हाल

पश्चिमी राजस्थान में 26 मार्च को 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य भारत में छत्तीसगढ़ में 26 से 29 मार्च के बीच 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों की बात करें तो 26 मार्च को हिमाचल प्रदेश और 27 मार्च को उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और तूफान की संभावना बनी हुई है।

तापमान में बढ़ोतरी

इस बारिश और तूफान के दौर से ठीक पहले, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

किसानों के लिए खास सलाह

मौसम के इस बिगड़े मिजाज को देखते हुए ग्रामीण इलाकों के लिए सलाह जारी की गई है। बिहार में ओलावृष्टि की चेतावनी को देखते हुए किसान भाई अपने फलों के बगीचों और सब्जियों की फसलों को ओले से बचाने वाले जाल से ढक लें। जिन फसलों की कटाई हो चुकी है, उन्हें तुरंत किसी सुरक्षित जगह पर पहुंचाएँ।

अगर फसल खेत में ही है, तो उसे अच्छी तरह बांध कर तिरपाल से ढक दें ताकि तेज हवा और बारिश से वे उड़ें या भीगें नहीं। सब्जियों और फलों के छोटे पौधों को तेज हवा में टूटने और गिरने से बचाने के लिए लकड़ी का सहारा दें। जानवरों को बारिश और ओले गिरने के दौरान टीन शेड या सुरक्षित जगह के अंदर ही बांधें। जानवरों का चारा भी सुरक्षित जगह पर रखें ताकि वह पानी से खराब न हो। खुले में कंक्रीट की दीवारों के सहारे न खड़े हों और न ही पेड़ों के नीचे शरण लें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख